CG : करंट हादसे में मृत युवक के परिवार को 4 लाख की मदद, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा गया चेक…

CG : करंट हादसे में मृत युवक के परिवार को 4 लाख की मदद, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा गया चेक...

चर्चा के दौरान भावुक हुए परिजन, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आत्मीयता से बंधाया ढांढस
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा स्वीकृत की गई सहायता राशि

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान विद्युत दुर्घटना में मृत ग्राम मोहारा निवासी स्व. खोमेन्द्र कुमार साहू के पिता गोपेश्वर साहू को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। जनदर्शन कक्ष में परिजनों ने अपने दिवंगत पुत्र की आपबीती को बताते हुए अत्यंत भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। इस मार्मिक क्षण में कलेक्टर मिश्रा ने अत्यंत आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर 2025 को विद्युत वितरण केंद्र गुरुर के अंतर्गत ग्राम कोचेरा में टेंट का सामान वाहन में लोड कर बांधते समय 11 के.व्ही. विद्युत लाइन के संपर्क में आने से ग्राम मोहारा निवासी युवक खोमेन्द्र कुमार साहू की मृत्यु हो गई थी। प्रकरण को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राज्य शासन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रावधानों के अनुरूप मृतक के पिता गोपेश्वर साहू के नाम पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

See also  राजनांदगांव : अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *