बिलासपुर: बलरामपुर जिले के सौनी दादर गांव में डबरी में डूबने से 37 वर्षीय फिरोज राम की मौत हो गई। सोमवार सुबह से लापता फिरोज का शव मंगलवार सुबह खेत में बनी डबरी से मिला। परिजनों को डबरी के किनारे उनकी चप्पल और कपड़े मिले थे। इसके बाद पानी कम कराया गया, तब शव मिला। फिरोज राम, अजय प्रसाद के बेटे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने उन्हें देखा था। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में बनी डबरी के किनारे उनकी चप्पल और कपड़े मिले। इससे परिजनों को उनके डबरी में डूबने की आशंका हुई। परिजनों ने डबरी में फिरोज की तलाश के लिए पानी कम कराया। मंगलवार सुबह उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर गणेश मोड़ चौकी से प्रधान आरक्षक मनोज लकड़ा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चौकी में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
CG : डबरी किनारे मिले चप्पल और कपड़े, पानी कम कराया तो मिला लापता का शव …















Leave a Reply