भोपाल
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली शान-ए-एक्सप्रेस के रद्दीकरण का आदेश वापस ले लिया गया है। पहले के आदेश में कहा गया था कि भोपाल एक्सप्रेस सोमवार से 28 सितंबर तक बंद रहेगी। पश्चिम मध्य रेल भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 12155/12156 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर दी है। गाड़ी के रद्दीकरण का आदेश वापस ले लिया गया है। अब यह गाड़ी अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।
यह बोला था पहले
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह के हवाले से ही पहले कहा गया था कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। इसकी सूचना झांसी मंडल ने भोपाल को दी थी। भोपाल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को उक्त अवधि में नहीं लेने की बात कही थी। इसके बाद भोपाल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया था। रेल बोर्ड ने यह भी बताया था कि जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उन्हें राशि लौटाई जाएगी। हालांकि, रद्दीकरण का आदेश रद्द होने के बाद यात्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा कर सकेंगे।
इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर
शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के अलावा 12191/12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस को भी 29 सितंबर तक रद्द किया गया है। 22167/22168 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द किया गया है। पातालकोट एक्सप्रेस भी 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…