भोपाल
आनलाईन स्थानांतरण आदेश राज्य स्तर पर जारी किए जाने के बाद कई जिलों में शिक्षकों को नई पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी लोक सेवक को होल्ड पर नहीं रखा जाए। राज्य स्तर से जारी होंने वाले सभी स्थानांतरण आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
लोक शिक्षण संचालनालय के ध्यान में आया है कि राज्य स्तर से जारी हुए तबादले आदेशों का पूर्णत: पालन नहीं किया जा रहा है। तबादलो के अनुसार शिक्षकों को नवीन पदस्थापना स्थलों के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि स्थानांतरण नीति 2023 के अंतर्गत डिजिटल हस्ताक्षरित स्थानांतरण आदेश को एम शिक्षा मित्र के माध्यम से उनके लॉग इन आईडी पर उपलब्ध कराया गया है।
इसके अनुक्रम में सभी संबंधित शासकीय सेवकों को कार्यमुक्त करने की कार्यवाही तत्काल की जाए। संचालनालय ने लोक सेवकों के वेतन पत्रक एजूकेशन पोर्टल से ही तैयार करने एवं सभी शिक्षकों, कर्मचारियों की पदस्थापना सही शाला और संस्था में करने के निर्देश जारी किए है।
रायपुर चिंतन शिविर 3.0 का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाते…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनिज संपदा की प्रचुरता और निवेश…
रायपुर देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी…
ग्वालियर त्योहारी सीजन की दस्तक से पहले ही आम आदमी की रसोई का स्वाद कड़वा…
रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…
रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…