राजनांदगांव : कोचियों की धान खपाने की चाल पर रोक, खरीदी खत्म होने के बाद होगा उठाव…

राजनांदगांव , समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी खत्म होने के बाद ही खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव शुरू करने की तैयारी है। अवैध धान का परिवहन और बिक्री रोकने पहली बार प्रशासन ने यह इंतजाम किया है। इससे एक ही धान को बार-बार किसान के नाम से कोचिया नहीं बेच पाएंगे। ऐसा करने की संभावना खत्म हो गई है। यही कारण है कि धान की खरीदी शुरू होने के सप्ताह भर बाद भी धान का उठाव करने के लिए राइस मिलर्स और ट्रांसपोर्टरों से अनुबंध नहीं किया गया है।

इस बार धान खरीदी के दिनों में 15 दिनों की कटौती की गई है। अब 31 जनवरी की जगह 15 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। दूसरी तरफ अकवान तूफान का असर कम होने से धान कटाई तेज हो गई। आगामी दिनों में समितियों में धान की बंपर आवक होगी और समितियों में धान रखना सबसे बड़ी चुनौती और समस्या बनेगी। समिति प्रबंधकों की सूखत का प्रावधान की मांग पर विचार नहीं किया गया। धान सूखेगा और इसकी रिकवरी और उठाव में देरी को लेकर समिति प्रबंधकों की चिंता बढ़ी हुई है।

जरूरत पड़ने पर उठाव कर संग्रहण केंद्रों में रखेंगे धान फूड अधिकारी रविन्द सोनी ने बताया कि खरीदी खत्म होने के बाद ही धान का उठाव करने शासन द्वारा स्पष्ट गाइड लाइन जारी की गई है। जरूरत पड़ने पर जिले में चार संग्रहण केन्द्र बनेंगे और खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव कर वहीं सुरक्षित किया जाएगा। बताया गया कि धान की आवक बढ़ने के साथ जैसे-जैसे खरीदी केन्द्रों में जगह की कमी होगी वहां के धान का पहले उठाव कर संग्रहण केन्द्र में भेजा जाएगा। लेकिन ज़रुरत पड़ने और समय आने पर उठाव करेंगे। मिलर्स और ट्रांसपोर्टरों से अनुबंध किया जाएगा।

See also  पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश

फसल का सत्यापन कर त्रुटि सुधार किया जा रहा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन के बाद कई किसानों रिकॉर्ड अपडेट नहीं है। रकबा और फसल त्रुटि सुधारने किसान तहसील और समितियों का चक्कर काट रहे। टोकन नहीं मिलने से धान नहीं बेच पा रहे हैं। तहसीलदार प्यारेलाल नाग ने बताया कि ऐसे 1227 आवेदनों में रकबा और फसल का भौतिक सत्यापन कर त्रुटि सुधार जारी है। सामान्य, लिपिकीय, पोर्टल में त्रुटि वाले आवेदन निराकृत किए। अब भी आवेदन कर सकते है। त्रुटि सुधरने पर टोकन जारी किया किसानों ने धान बेचा। पटवारियों की हड़ताल खत्म होने से तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *