CG : संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का भव्य शुभारंभ 27 नवम्बर को

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य एवं मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में होगा आयोजन
रायपुर, खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का भव्य शुभारंभ समारोह 27 नवम्बर 2026 को दोपहर 10:45 बजे से पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में आयोजित किया जा रहा है।


     समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर) आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज उपस्थित रहेंगे।


इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी शामिल होंगे।
समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सरगुजा संभाग के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ अन्त्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छत्तीसगढ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष राम लखन पैकरा, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत तथा जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरूपा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

See also  CG : अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का किया औचक निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *