राजनांदगांव| कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह शिवनाथ नदी तट पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीबागेश्वर धाम मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट, श्रीबाल रत्न सेवा मंच और मां गायत्री परिवार (दिया मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में संस्कारधानी के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
प्रातःकाल श्रद्धालुओं ने शिवनाथ के पवित्र जल में पुण्य स्नान किया, जिसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव और मां गंगा की महाआरती की गई। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने नदी में दीपदान कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान शिवनाथ तट पर भक्तिमय माहौल बना रहा।










Leave a Reply