राजनांदगांव : आयुर्वेद की दी जानकारी, मिलन समारोह में योग-व्यायाम करने किया जागरूक…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मनकी में दिवाली मिलन समारोह आरोग्य भारती जिला राजनांदगांव के तत्वावधान में हुआ। कॉलेज प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। कॉलेज परिसर में आयुर्वेद की परंपरा, भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता का संगम दिखा। कॉलेज ने आयोजन से आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की बात कही। भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

मुख्य अतिथि मानसी गुलाटी आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की अध्यक्ष रहीं। मुख्य वक्ता विष्णु प्रसाद साव अधिवक्ता रहे। सामाजिक समरसता राजनांदगांव विभाग के संयोजक हैं। अध्यक्षता अजय श्रीवास्तव ने की। वे छत्तीसगढ़ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, मनकी के प्राचार्य हैं। अजय श्रीवास्तव ने आयुर्वेद की प्राचीन और वैज्ञानिक परंपरा पर बात रखी। स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दिया। समाज में आरोग्य चेतना बढ़ाने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका बताई। विशिष्ट अतिथि दुलेश्वर भागवत साहू मौजूद रहे। वे आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत स्वच्छता-ग्राम प्रमुख हैं। ओमकार श्रीवास्तव शामिल हुए वे कमला देवी कन्या महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। देवेंद्र साहू आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के नशा मुक्ति कार्यक्रम प्रमुख हैं। डाहीन्द्र साहू, प्रीति गुप्ता, डेमन साहू, विकास सिंह राठौर और रश्मि वर्मा मौजूद थे।

See also  रायपुर के 2 करोड़ के एप्पल स्टोर चोरीकांड में दो और गिरफ्तार, देवास से दबोचे गए आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *