छुरिया , ग्राम पंचायत भोलापुर में ग्रामीण विकास को गति देते हुए 58 लाख 50 हजार रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव और अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सौगात से बने 20 लाख रुपए के सर्व समाज सामुदायिक भवन तथा 14 लाख रुपए के आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। इससे सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों और बच्चों, माताओं व महिलाओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही मितानिनों लक्ष्मी देवांगन, यशोदा सिन्हा और चंपी बाई साहू को श्रीफल व गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र वैष्णव, प्रकाश मोटघरे, नकुल नेताम, मोहित सिन्हा, नैनसिंह पटेल, कुंदन बड़ोले, सचिव गोविंदा बाघमारे सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता: किरण वैष्णव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के विस्तार व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने से गांवों की तस्वीर बदल रही है। संजय सिन्हा ने कहा कि सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, कला मंच व शौचालय से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और सामूहिक प्रयासों से गांव मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
6 नए कार्यों का भूमिपूजन स्कूल व नाली की घोषणा 24 लाख 50 हजार रुपए से छह कार्यों—जैतखाम के पास अहाता, सामुदायिक भवन के पास शेड व सामुदायिक शौचालय, कांजी हाउस के पास कला मंच, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रार्थना शेड और देवगुड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया गया। सरपंच चमेली बाई ठाकुर व उपसरपंच खोमेश्वर साहू की मांग पर प्राथमिक शाला में बालिका शौचालय, नाली व कला मंच निर्माण की घोषणा हुई।















Leave a Reply