राजनांदगांव : आज रायपुर में मार्च, कांग्रेसजनों के शामिल होने बनाई रणनीति…

डोंगरगांव , जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के निर्देशानुसार 26 नवंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा रायपुर आवागमन की रणनीति बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ब्लॉक प्रभारी चुम्मन साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। ब्लॉक अध्यक्ष टिकेश साहू ने इसे संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। बैठक में वीरेंद्र बोरकर, संजय मुरकुटे, डॉ. नरेंद्र साहू, हेमसिंह साहू, देवेंद्र साहू, सुंदर साहू, रेवाराम साहू, टाकेश्वर साहू, सतीश वैष्णव, मोहनीश साहू, योगेश साहू, कमल नारायण वैष्णव, भूषण देवांगन, टिंकू देवांगन, प्रदीप रत्नाकर, प्रियंक जैन, राजाराम पंसारी, बसंत साहू मौजूद थे।

See also  CG : राम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *