CG : सरल और सुव्यवस्थित धान खरीदी से छोटे किसान संजय साहू खुश …

CG : सरल और सुव्यवस्थित धान खरीदी से छोटे किसान संजय साहू खुश …

रायपुर । रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड स्थित ग्राम राखी निवासी संजय साहू ने धान उपार्जन केंद्र खोरपा में उन्होंने आज 10 क्विंटल धान आसानी से विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से वे संतुष्ट हैं। उन्हें समय पर बारदाना उपलब्ध हुआ और बिना किसी परेशानी के उनका धान खरीदा गया।

श्री साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उस निर्णय की सराहना की, जिसके तहत कम धान विक्रय करने वाले किसानों को भी कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से अंतर की राशि 13839 रूपए देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय छोटे किसानों के हित में सराहनीय कदम है।

See also  CG में धान खरीदी केंद्र की अव्यवस्था पर कार्रवाई, सहायक पंजीयक को पद से हटाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *