राजनांदगांव , शहर के निर्माणाधीन स्टेशन पारा रेलवे अंडरब्रिज का गुरुवार को महापौर मधुसूदन यादव और कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से पूर्ण और शेष कार्यों के साथ तय समय-सीमा की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अंडरब्रिज को शहर की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे और निर्माण एजेंसी को आपसी समन्वय से काम करने को कहा, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द सुगम व सुरक्षित आवागमन का लाभ मिल सके।









Leave a Reply