राजनांदगांव , पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में 84वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 472 पुरुष, 206 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों का दीक्षांत परेड बुधवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव थे।
कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक-प्रशिक्ष ण पुलिस मुख्यालय रायपुर सुजीत कुमार भी शामिल हुए। आईजी यादव ने कहा कि आज आपने मातृभूमि की रक्षा तथा देश-सेवा की शपथ ली है। यह अवसर जीवन में एक बार ही आता है। आप शपथ के एक-एक शब्द का पूर्ण समर्पित भाव, निष्ठा व निष्पक्षता से पालन करेंगे। शपथ चुनौतीपूर्ण कार्यों के निष्पादन के समय आपको निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेगा।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। अपेक्षा है कि पुलिसिंग में व्यवसायिक दक्षता, कार्य कुशलता, संयमित आचरण व अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्य करेंगे। भ्रष्टाचार से मुक्त रहते हुए सत्य निष्ठा के साथ निष्पक्ष रहकर आम नागरिकों के मध्य पुलिस की अच्छी छवि बनाकर रखेंगे। फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करना प्राथमिकता रहे। पुलिसिंग में व्यावसायिक दक्षता, कार्यकुशलता संयमित आचरण व अनुशासन का प्रदर्शन करें।
पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगांव नेहा पाण्डेय ने परेड सलामी के बाद प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई व प्रशिक्षण संस्था का प्रतिवेदन वाचन किया। प्रतिवेदन में बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय के इस 84 वें प्रशिक्षण सत्र में जो 14 जनवरी 2025 से संचालित है।
इसमें कुल 678 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के दौरान इनके रण-कौशल को विकसित करने पर जोर दिया गया है। सत्र के दौरान अत्याधुनिक हथियारों की हैण्डलिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट व जंगल टैक्टिक्स का अभ्यास कराया गया है। साथ ही पाठ्यक्रम के अतिरिक्त स्वच्छता संबंधी जागरूकता के लिए कक्षाएं आयोजित की गई है। साइबर फ्राड को देखते हुए स्पेशल क्लास के लिए अधिकारियों को आमंत्रित कर बैंकिंग व साइबर फ्रॉड से बचाव के विषय में जागरूक किया गया है।









Leave a Reply