डोंगरगढ़ , ट्रेन क्रमांक 68661 (जेडी मेमू) की लगातार लेटलतीफी से डोंगरगढ़ के दैनिक रेल यात्रियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से ट्रेन के डोंगरगढ़ स्टेशन पहुंचने और रास्ते में अनावश्यक रोके जाने से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
समस्या के समाधान को लेकर गुरुवार को दैनिक यात्रियों ने डोंगरगढ़ स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में लिखित ज्ञापन सौंपा। यात्रियों ने ट्रेन का निर्धारित समय पर संचालन सुनिश्चित करने और अनावश्यक विलंब रोकने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद संतोष पांडेय ने नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है।
वहीं, नागपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती ने भी रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर परिचालन समय नियमित करने की मांग उठाई है। यात्रियों ने कहा समय पर ट्रेन नहीं चलने से रोजमर्रा के काम पिछड़ रहे हैं, स्थायी समाधान हो।













Leave a Reply