डोंगरगढ़ | भारतीय संविधान दिवस पर आदर्श बौद्ध महासभा के द्वारा नागसेन बौद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई। इसके बाद संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। वहीं तहसील परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर भी बौद्ध अनुयायियों व विद्यालय के विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर जयघोष के साथ बाबा साहेब को नमन किया गया।













Leave a Reply