राजनांदगांव : संविधान रक्षा मार्च में डोंगरगढ़ विस के कांग्रेसी हुए शामिल…

डोंगरगढ़ , संविधान दिवस पर गुरुवार को रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह भगत, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के प्रभारी राजेश ठाकुर सहित प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक उपस्थित थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विधायक ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। मार्च में विधानसभा क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी, ग्रामीण अध्यक्ष पंचराम चंदेल, घुमका प्रभारी अध्यक्ष पुसऊ राम वर्मा, मुढ़ीपार के तेजराम वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल, सेक्टर व बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता और सेवादल के सदस्य मौजूद रहे।

See also  CG में युवक की कमर में 8 दिन तक फंसा रहा चाकू, कलेक्टर ने BMO पर की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *