छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। इस वीडियो में विधायक रामकुमार यादव के सामने नोटों की गड्डी रखी है। इसे लेकर राजनीति गर्मा गई है।

बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि कांग्रेस विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को सरकार स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए सीबीआई को सौंपने का साहस दिखाएगी।

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव कुछ लोगों के साथ सोफे पर बैठे हैं। वहीं, उनके सामने बेड पर नोटों का बंडल रखा हुआ है।

वीडियो में विधायक के साथ कुछ लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं। प्रसारित वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक रामकुमार ने सफाई दी है।

उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ षड्यंत्र है। पैसे के ऊपर उनका ध्यान नहीं था, वे तो खाली वहां बैठे हैं। वीडियो डालने वाले बता सकते हैं कि उनका उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि वे गरीब का बेटा हैं, गाय – भैंस चराने वाले हैं, उन्होंने मेहनत मजदूरी की है।

गरीब का बेटा विधायक बना है तो बड़े लोग हैं जिनके पेट में दर्द हो रहा है। विधायक रामकुमार ने कहा कि वो सोचते हैं कि गरीब का बेटा विधायक कैसे बन गया इसलिए षड्यंत्र करते हैं। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद भी उनके बारे में वीडियो प्रसारित किया गया था। वीडियो प्रसारित करने वाले बताएं की किस उद्देश्य से किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर वे किसी महल के सामने खड़े हो जाएं तो क्या वह महल उनका हो जाएगा। वे विधायक बने हैं तो जनता के आशीर्वाद से बने हैं। वे लोग उनके गरीब की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं।

इधर कांग्रेस विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता ओपी चौधरी ने सरकार पर हमला किया है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि कांग्रेस विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को सरकार स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए सीबीआई को सौंपने का साहस दिखाएगी । या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह उनकेऊपर एफआईआर दर्ज कराएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *