दंतेवाड़ा : आइईडी विस्‍फोट में जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुंडा सड़क पर नक्सलियों द्वारा किए गए आइईडी विस्‍फोट में जवान घायल हो गया। नक्‍सलियों ने रोड ओपनिग पार्टी को निशाना बनाने आइईडी प्‍लांट किया था।

दरअसल, अरनपुर से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, डीआरजी के जवानों के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है। आज भी काम शुरू होने से पहले जवानों के द्वारा क्षेत्र को कार्डन किया जा रहा था।

इसी बीच जंगलों में आइईडी ब्लास्ट हुई जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोट आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया, जवान को मामूली चोट आई है। क्षेत्र में सर्च आपरेशन किया जा रहा है।

See also  CG : दुर्ग में पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *