इंदौर

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर में होने वाला है। 23 सितंबर को दोनों टीम इंदौर पहुंचेंगी। फिलहाल पिच तैयार करने के साथ ही कुर्सियों की साफ सफाई हो रही है। पिछले दिनों इंदौर में हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम खुला हुआ है, लेकिन पिच बनाने और मैच कराने के लिए अब 3 दिन मौसम खुला रहना जरूरी है। हालांकि मौसम विभाग ने 22 सितंबर से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है।

सभी टिकट बिके, हाउस फुल रहेगा स्टेडियम

इंदौर में क्रिकेट मैच में हमेशा बहुत अच्छा उत्साह रहा है। बुकिंग के पहले ही दिन सभी टिकट बिक गए थे तो हम उम्मीद रखते हैं कि मैच में एक हाउसफुल क्राउड रहेगा। रोहित, विराट के नहीं खेलने से क्रिकेट के जो असली प्रेमी है उनके लिए निराश होने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि खिलाड़ी सभी है।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय

इंदौर और उज्जैन संभाग में अभी बारिश का दौर थम गया है लेकिन 22 सितंबर से एक बार फिर बारिश शुरू हो सकती है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ.वेदप्रकाश सिंह की माने तो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे नए सिस्टम का असर पूर्वी मध्यप्रदेश में 21 सितंबर से दिखेगा, 22 सितंबर से इंदौर में भी हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है। 24 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ग्राउंड स्टाफ मैदान का पानी सुखाने में जुटा रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *