मनोरंजन

सुहाना खान ने रंग का मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर लोगों के डार्क कलर का मजाक बनाते हैं। दरअसल, सुहाना खान को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने काली कहा था। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही यूजर्स के द्वारा उन पर किए गए कॉमेंट्स को भी शेयर किया है।
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया, यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें कुछ बता दूं। ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं। काली शब्द का इस्तेमाल एक महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जो डार्क कलर की हैं।

सुहाना खान ने इस पोस्ट के साथ लिखा, अभी बहुत कुछ चला रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना के साथ बड़ा होता है। जब मैं 12 साल की थी तब मुझे लोगों द्वारा बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं। ये टिप्पणी भारत के लोग करते हैं जबकि हम सभी भारतीय मुख्य रूप से ब्राउन कलर के ही होते हैं। आप मेलेनिन से खुद को दूर करने की कितनी कोशिश करते हैं लेकिन कर नहीं सकते। अपने ही लोगों से नफरत करने का मतलब है कि आप दर्द में हैं। मुझे दुख है कि अगर सोशल मीडिया इंडियन मैचमेकिंग या यहां तक कि आपकी खुद की फैमिली ने भी आपको आश्वस्त किया है कि अगर आप 57 और आपका कलर साफ नहीं है तो आप सुंदर नहीं हैं। मैं 53 की हूं और ब्राउन कलर की हूं। इसके बाद भी मैं खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सुहाना खान अपने मेकअप स्किल और फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

4 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

4 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

4 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

5 hours ago