सलमान खान शुरू करने जा रहे है राधे की शूटिंग, सुरक्षा को लेकर सेट पर किये कई इंतजाम

भारत में कोरोना वायरस के केस काफी तेज़ी से बढ़ रहे है। भारत में हर दिन कई हजारों केस सामने आ रहे है। लेकिन लोगो का काम करना भी जरुरी है। वही बात की जाए माया नगरी मुंबई की तो हर दिन यहाँ कई केस सामने आ रहे है। हलाकि अब फिल्मो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और कई बड़े स्टार अपने काम पर वापस लौट गये है। इस कड़ी में अब सलमान खान का नाम भी शामिल होने जा रहा है।

बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों बिग बॉस की तैयारियों में लगे हुए है। काफी वक्त से उनकी कोई ही फिल्म रिलीज नहीं हुई है। कोरोना काल के चलते उनकी आने वाली फिल्म राधे पर भी ब्रेक लग गया था। लेकिन अब सलमान अब एक बार फिर फिर एक्टिव मोड़ में आ गये है और अपनी फिल्मो को शूटिंग जल्द से जल्द ख़तम करना चाहते है जिसको लेकर उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली है।

सलमान की राधे की शूटिंग 2 अक्टूबर से शुरू की जानी है जिसे करजत में एनडी स्टूडियोज में शूट किया जाएगा। हाल ही में बताया था वह कोरोना को लेकर कितने सतर्क है जिसके चलते उनकी इस फिल्म फिल्म के सेट पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सेट के पास ही होटल में सबके रूकने की व्यवस्था की गयी है। वही किसी भी बाहरी इंसान को उनसे मिलने की इजाज़त नहीं होगी।

साथ ही इस फिल्म पूरी क्रू का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है, जिसमें सभी निगेटिव आए हैं। जिसके बात अब शूटिंग जल्द शुरू की जा सकती है। वही डॉक्टर्स की एक टीम और एम्बुलेंस के साथ सेफ्टी और हेल्थ ऑफिसर भी शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद रहेगे। सलमान नहीं चाहते किसी को भी किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *