हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा में बाढ़ वाले भगवान गणेश जी के मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कर प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री चौहान ने नव-निर्मित यज्ञ शाला का पूजन करने के साथ ही मंदिर के शिखर एवं यज्ञशाला के शिखर पर कलश और ध्वज की स्थापना भी की। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्याओं का पूजन करने के साथ ही भगवान गणेश की आरती की तथा मंदिर परिसर में चल रही भजन मंडली के साथ राम भजन का गायन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या भोज तथा भंडारा में भांजियों अन्य उपस्थितजनों को भोजन प्रसादी वितरित की और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान से अनेक गणमान्यजन, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, लाड़ली बहनों ने मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह, विधायक हरि सप्रे, श्रीमती राजसिंह, श्रीमती लीना जैन, उमाकांत शर्मा और रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…