कोरबा BSP के जिला सचिव के द्वारा बीटीसी के नाम पर अवैध वसूली वीडियो हुआ वायरल,देखें पूरी खबर।

कोरबा– कोरबा के BSP के जिला सचिव मूलचंद आजाद के द्वारा मानिकपुर के पार्षद फूलचंद सोनवानी के साथ बीटीसी के लिए मजदूरों से 1500 से 2000 हजार रुपए की मांग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीटीसी कराने को लेकर लोगों से पैसे लेने की चर्चा की जा रही है और कहां जा रहा है कि रुपए अगर जल्द दोगे तो जल्द ही बीटीसी हो जाएगा,नहीं तो नियम से चलोगे तो 2022 तक आपका नंबर आएगा।

वही लोगों से बीटीसी जल्दी कराने को लेकर पैसे की मांग की जा रही है जहां एसईसीएल द्वारा बीटीसी का कोर्स कराया जाता है वही अब बीटीसी कोर्स के लिए लोगों से पैसे लेने की बात सामने आ रही है जिसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।वहीं वायरल वीडियो में कुछ पैसे खुद रखने और कुछ पैसों को दूसरे को देने की बात भी सामने आई हैं अब देखना यह होगा वीडियो वायरल होने के बाद संबंधितो द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

kgnews इस वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है.

See also  राजनांदगांव : बाइपास पर ट्रक को रोका, चाकू दिखाकर लूट का प्रयास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *