सांसद को सौपा गया दंत मंजन, ब्रश एवं जीभी-एन.एस.यू आई

  राजनांदगांव – आज राजनांदगांव एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे को दंत मंजन, ब्रश एवं जीभी सौपा गया।
एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि संासद के द्वारा दिये गये किसानों के लिए बेतूके बयान दिया गया है जिसका हम विरोध करते है  जो किसान हमारे लिए अन्न दाता है जो अपनी हक की लड़ाई के लिए केन्द्र सरकार के  खिलाफ धरने में बैठे है उनके खिलाफ आप  बेतुका  बयान बाजी कर रहे है हम आप से किसानों से माफी मांगने की मांग करते है। एवं हमारे द्वारा दिये गये दंत मंजन, ब्रश एवं जीभी क ा उपयोग करते हुए भविष्य में कि सानों के बारे में बेतूका बयान बाजी न करे ।
छात्र नेता कुशल रजक एवं सोनल मिश्रा ने कहा कि अगर सांसद जल्द से जल्द किसानो के उपर दिये गये बेतूका बयान पर माफी नहीं मांगते है तो एन.एस.यू.आई. उग्र पदर्शन करेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, सोनल मिश्रा, गितेश साहू, कुशल रजक, उज्जवल निर्मलकर, मयंक मेश्राम, हर्ष, संजय सिन्हा, आशीष साहू, आदि मौजूद थे।

See also  CG : प्रदेश में अब तक औसतन 421 मि.मी. वर्षा दर्ज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *