मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाटव गली में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार देर रात दो बजे की है। बताया गया कि पत्नी रात में सो रही थी, इसी दौरान पति ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं, सुबह को मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, सतलीव की शादी 35 साल पहले जाटव वाली गली निवासी इसरार से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन पति-पत्नी में आए दिन विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि इसरार पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, इसरार स्कूल संचालक है और तारापुरी में स्कूल चलाता है। उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…
भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…
नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…
भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…
बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…