उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस बार आनलाइन नामांकन दाखिल करने की भी सुविधा उम्मीदवारों को दी गई है लेकिन यह सुविधा अंतिम तारीख से 1 दिन पहले बंद हो जाएगी।

30 अक्टूबर तक जमा होने वाले नामांकन पत्रों  की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में कमियां होगी उन्हें इस दिन खारिज किया जाएगा और मैदान में शेष रह गए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इनमें से जो उम्मीदवार अपने अपने नाम वापस लेना चाहेंगे वह 2 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे इसके बाद अंतिम रूप से मैदान में शेष रह गए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी और उन्हें प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उम्मीदवार सहित पांच लोग ही जा पाएंगे नामांकन जमा करने
रिटर्निंग आफिसर के पास नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार और उसके प्रस्तावक सहित केवल पांच लोग ही अंदर जा पाएंगे। राष्ट्रीय पार्टी के लिए एक प्रस्तावक और अन्य दलों के लिए 10 प्रस्तावक होना जरूरी है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार केवल तीन वाहन लेकर ही रिटर्निंग आफिसर के परिसर तक जा सकेंगे।

चार दिन जमा नहीं होंगे नामांकन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जो उम्मीदवार नामांकन पत्र जमा करना चाहते हैं उन्हें केवल 6 दिनों तक नामांकन जमा करने का मौका मिलेगा क्योंकि बाकी चार दिन अवकाश है इस दौरान नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे रविवार 22 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी रहेगी और 28 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 29 अक्टूबर को रविवार को नामांकन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…

14 minutes ago
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

10 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

10 hours ago