अमित शाह 22 अक्टूबर को मप्र आएंगे, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

जबलपुर

महाकोशल और विंध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 अक्टूबर को जबलपुर और 22 अक्टूबर को रीवा आ रहे हैं। शाह दोनों जगह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जबलपुर से भाजपा के चार बार के सांसद राकेश सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहले जबलपुर में जनसभा कर चुके हैं लेकिन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की यह यात्रा पूरी तरह संगठन को कसने के लिए हो रही है। विंध्य और महाकोशल में भाजपा को अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

वे 22 अक्टूबर को रीवा में भी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। जबलपुर और रीवा में आठ- आठ विधानसभा सीटें हैं। इनमें जबलपुर में चार सीटें भाजपा के पास तो चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं रीवा की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज है।

94 सीटों पर घोषणा

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद भाजपा के बचे प्रत्याशियों के नाममें से पांचवी सूची घोषित होने की संभावना है। पार्टी ने अभी तक 136 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। बाकी 94 सीटों पर घोषणा शेष है।

ध्य क्षेत्र को लेकर होगी चर्चा
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विंध्य क्षेत्र को लेकर चर्चा होगी, जहां पार्टी के कई बड़े नेता नाराज चल रहे हैं. इसके साथ ही पूरे प्रदेश की चुनाव रणनीति को भी इस बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा. माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे कि कैसे विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे करते हुए उम्मीदवार अपना प्रचार अभियान चलाएं? दरअसल, सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी के लिए विंध्य क्षेत्र में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन जरूरी है.

 इसी वजह से पार्टी ने अपनी इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए रीवा का चयन किया है. हाल ही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण भी बदले हैं, लेकिन अभय मिश्रा के दो महीने के भीतर ही पार्टी छोड़कर एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामने से थोड़ी चिंता भी बढ़ी है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…

16 minutes ago
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

10 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

10 hours ago