चिमनगंज थाना क्षेत्र के फाजलपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले युवक विनय ने मोबाइल पर जलती चिता का स्टेटस डाला और उसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर विनय के दोस्त दीपक और पवन चौहान उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विनय की मौत की सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक विनय के भाई सर्वेश ने बताया कि विनय की सगाई हो चुकी थी और दीपावली के बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन उसका प्रेम प्रसंग किसी और युवती से चल रहा था। डिप्रेशन में था विनयबताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका विनय पर सगाई तोड़कर उससे शादी का दबाव बना रही थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहने लगा था। जिसके चलते उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जलती चिता का स्टेटस लगाया और फिर जहर खा लिया। इधर, पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *