चिमनगंज थाना क्षेत्र के फाजलपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले युवक विनय ने मोबाइल पर जलती चिता का स्टेटस डाला और उसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर विनय के दोस्त दीपक और पवन चौहान उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विनय की मौत की सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक विनय के भाई सर्वेश ने बताया कि विनय की सगाई हो चुकी थी और दीपावली के बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन उसका प्रेम प्रसंग किसी और युवती से चल रहा था। डिप्रेशन में था विनयबताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका विनय पर सगाई तोड़कर उससे शादी का दबाव बना रही थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहने लगा था। जिसके चलते उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जलती चिता का स्टेटस लगाया और फिर जहर खा लिया। इधर, पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…
भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…