मध्यप्रदेश

MP : इंदौर की खूबसूरत फूड डिलीवरी गर्ल, सड़कों पर उसे देखने के लिए रुक गए लोग, पुलिस ने काट दिया चालान

इंदौर की फूड डिलीवरी गर्ल के इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं। वह Food delivery beautiful girl बिना हेलमेट के शॉर्ट्स पहनकर फूड डिलीवरी करने के लिए निकली और लोगों की आंखें उस पर रुक गई। चौराहे पर लोग उसे देखते ही रह गए। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने अब उसका चालान काट दिया है।  इंदौर की पल्लवी चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उन्होंने हाल ही में महिलाओं को समर्पित एक रील बनाई। इसमें उन्होंने संदेश दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और अब फूड डिलीवरी भी उन्हें रोजगार देने के बड़ा जरिया बन रहा है। इसमें भी उन्हें आगे आकर काम करना चाहिए। यह रील कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और इस पर लाखों लोगों के कमेंट आने लगे। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए 300 रुपए का चालान काट दिया है। यह रील विजय नगर इलाके में शूट की गई थी जिसे अब पल्लवी ने अपने अकाउंट से भी हटा दिया है। पल्लवी ने भी अपनी गलती मानते हुए माफीनामा लिखकर दिया है कि मुझे ट्रैफिक रूल्स पालन करना चाहिए था। मैंने रील बनाने के लिए ही इस तरह का वीडियो शूट किया था। मैंने हेलमेट नहीं पहना था, मैं आगे से ट्रैफिक नियमों का जिम्मेदारी से पालन करूंगी। पल्लवी बाहर की रहने वाली है, इंदौर में जॉब और पढ़ाई कर रही है। कंपनी ने ही की थी शिकायतफूड डिलीवरी कंपनी ने ही पुलिस को इस मामले की शिकायत की थी और कहा था कि यह युवती हमारी कंपनी में काम नहीं करती है। इसके बाद पता चला कि रील बनाने के लिए यह सब किया गया था। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने युवती के बिना हेलमेट के बाइक चलाने की शिकायत भी डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल को की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…

8 minutes ago
अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

भोपाल. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।…

21 minutes ago
CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री की 'मन की बात' विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा :…

26 minutes ago
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

1 hour ago