रायपुर-बिलासपुर बायपास रोड पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल वाहन सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आमानाका थाना पुलिस ने मामले में ट्रक चालक हितेश कुमार के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। आमानाका थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 अक्टूबर की रात 7.30 बजे की है। दुर्ग जिले के ग्राम कंडरका, कुम्हारी निवासी हुकूम पाल (18) अपनी दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएच 1625 से बिलासपुर बायपास रोड से टाटीबंध चौक की ओर आ रहा था।
वीरा दा ढाबा के सामने बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 08 एए 9399 को अंधेरा होने के कारण वह देख नहीं सका और सीधे ट्रक से बाइक जा टकराई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुकुम पाल की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले में ट्रक चालक हितेश कुमार के खिलाफ धारा 283, 304 ए का अपराध कायम कर लिया है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…