CG : करवा चौथ से पहले गिरे सोने-चांदी के भाव

मुंबई सोने—चांदी के वायदा भाव सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को नरम पड़ गए। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।सोने के वायदा भाव में नरमीसोने के वायदा भाव में आज तेजी नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 163 रुपये की गिरावट के साथ 61,117 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की गिरावट के साथ 61,156 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,199 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,110 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।चांदी भी फीकीMCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 263 रुपये की गिरावट के साथ 72,492 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 305 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,539 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,433 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद सुधरी चांदीअंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव सपाट खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में इसके भाव भी गिर गए। Comex पर सोना 2005.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 2005.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2003.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.45 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.39 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.33 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

See also  राजनांदगांव : जिन देशों ने अमान्य किया, वहीं निवेश के नाम पर की गई ठगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *