विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट जोन में चल रहा है। लगातार प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी बीच बस्तर पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 38 लाख 63 हजार 200 रुपए नकद बरामद किया गया है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इस बात की सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी। यहां पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का खेल चल रहा था। इस बात का सबूत आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से मिला है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पर धारा 6 के तहत कार्रवाई कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *