बोड़ला आज तडक़े थाना क्षेत्र के मुडिय़ापारा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तडक़े तीन से चार बजे के बीच ग्राम मुडिय़ा पारा के कबाड़ी का काम करने वाले युवक लक्ष्मण कुर्रे पिता राम अवतार (35 वर्ष) मुडिय़ापारा सवेरे अपने घर से निकलते समय एनएच में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से घायल युवक सडक़ किनारे पड़ा हुआ था। ग्रामवासियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्राम मुडिय़ा पारा निवासी लक्ष्मण कुर्रे कबाड़ का काम करता था। शराब दुकान के आसपास से वह शराब की खाली बोतलों को उठाकर बेचा करता था। अपने काम के सिलसिले में सवेरे 3 से 4 बजे के बीच वह उठकर अपनी नयी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 09जेपी6272 से कबाड़ सामान शराब की खाली बोतले एकत्रित करने जा रहा था। इस दौरान वह ट्रक से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…