छत्तीसगढ़

दुर्ग : घरों में बेच रहा था मिलावटी दूध, खाद्य विभाग ने दी दबिश, जांच में की डिटर्जेंट मिलाने की पुष्टि, होगी कार्रवाई

दुर्ग आम लोगों को बांटे जाने वाले दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की बात सामने आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्रीन वैली जुनवानी स्मृति नगर में 55 लीटर दूध की प्राथमिक जांच चलित प्रयोगशाला में की। इसमें दूध में डिटर्जेंट मिले होने की पुष्टि खाद्य विभाग ने की है। फिलहाल दो लीटर दूध को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। इधर त्योहारी सीजन में दूध और खोवा से बनी मिठाइयों में मिलावट की आशंका को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग द्वारा दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मिष्ठान दुकानों में जाकर मिठाइयों को नमूना जांच के लिए लिया जा रहा है। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। त्‍योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट की आशंका हर वर्ष त्योहार के सीजन में मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका बनी रहती है। खासकर दूध और खोवे से बनी मिठाइयों में मिलावट की शिकायतें ज्यादातर देखने- सुनने को मिलती है। इस पर अंकुश लगाने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिष्ठान दुकानों की जांच की जा रही है।

विभाग की टीम ने पिछले दिनों कुरुद स्थित बाबा स्वीट्स से बेसन लड्डू का सैंपल जांच के लिए लिया। सुपेला स्थित छोटू स्वीट्स से काजू कतली का भी सैंपल लिया गया है। विशाल मेगा मार्ट सुपेला से चावल आटा, स्मार्ट पाइंट सुपेला से साबूदाना का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इसी तरह साहू किराना स्टोर्स पदमनाभपुर दुर्ग से सेवई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। शिकायत पर जांच के लिया सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को दूध में मिलावट कर विक्रय करने की सूचना मिली थी। इस पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी जांच के लिए ग्रीन वैली जुनवानी स्मृति नगर निवासी प्रशांत दास के यहां 55 लीटर दूध प्राथमिक जांच के लिए लिए, जिसमें डिटर्जेंट की पुष्टि हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल ने बताया कि चलित प्रयोगशाला में उक्त दूध का परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि चलित प्रयोगशाला में जांच के बाद दो लीटर दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
kgnews

Recent Posts

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

27 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…

32 minutes ago
इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…

37 minutes ago
राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

 राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…

40 minutes ago
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

भोपाल  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का वित्तीय…

42 minutes ago
सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन…

42 minutes ago