छत्तीसगढ़

दुर्ग : 150 से अधिक जवानों ने शहर के बाजारों और कॉलोनियों में किया फ्लैग मार्च

एसपी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में स्वतंत्र एवम निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने केंद्रीय सशस्त्र बल एवम पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर के थाना/चौकी प्रभारियों के साथ 150 से अधिक जवानों ने फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान हेतु फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर सुशील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर एवम थाना प्रभारीगण व केंद्रीय सुरक्षा बलों के 150 जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी मतदान प्रक्रिया से पूर्व शांति व्यवस्था हेतु जिले मे सख़्ती के साथ कार्रवाई की जा रही हैं, सभी थाना क्षेत्रो में वाहन चेकिंग अभियान स्थाई पिकेट के माध्यम से की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया हेतु लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 से निकलकर सेक्टर एरिया से होते हुए मुर्गा चौक और फिर छावनी एरिया में पहुंचकर आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर पैदल पेट्रोलिंग की गई, इसके बाद फ्लैग मार्च नंदिनी रोड , शीतला कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर मार्केट, जलेबी चौक, रामलू चौक, केनाल रोड होते हुए खुर्सीपार पहुंचकर पुन: श्रीराम चौक में पैदल पेट्रोलिंग की। जिसके बाद खुर्सीपार क्षेत्र में बजरंग चौक, अशर्फी मस्जिद, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए वैशाली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर गदा चौक सुपेला पहुंचकर पुन: पैदल पेट्रोलिंग की। सुपेला मार्केट में पैदल पेट्रोलिंग उपरांत फरीद नगर, निजामी चौक, राधिका नगर होते हुए नेहरू नगर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, नेहरू नगर अंडरब्रिज तक फ्लैग मार्च किया। इसके बाद थाना भिलाई नगर क्षेत्र में रूआबांधा बस्ती एवं तालपुरी परिजात कॉलोनी में फ्लैग मार्च करते हुए वापस भिलाई नगर पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में फ्लैग मार्च का समापन किया गया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…

7 seconds ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले 6…

47 seconds ago
CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…

4 minutes ago
राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…

6 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव , मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले…

10 minutes ago
मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

11 hours ago