बस्तर : मेडिकल अस्पताल में भारी अव्यवस्था, कलेक्टर ने दिए सुधारने के निर्देश 

जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में अचानक दस्तक दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को जाना। यहां हर वार्ड का उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से कहा कि ड्रामा यूनिट को फिर से शुरू किया जाए। इसके साथ ही यहां आने वाले मरीजों के परिजनों को कोई भी दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें। उन्होंने साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान देने निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि, मेडिकल अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए लॉबी में बैठने के लिए व्यवस्था किया जाए। साथ ही उनके उपयोग हेतु बाह्य भाग में शौचालय की व्यवस्था की जाए, जो कम शुल्क में उपयोग हेतु उपलब्ध हो। कलेक्टर ने मरीजों की अधिकता वाले वार्ड में वॉटर कूलर लगाने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने लैब से जांच रिपोर्ट समय सीमा में देने के लिए निर्धारित करने पर जोर दिया है।

See also  Rajnandgaon : युवक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *