Rajnandgaon : युवक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

डोंगरगांव | बांध में नहाने गए व्यक्ति के साथ दो लोगों के मारपीट करने के मामले में थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अनुसार ग्राम गुंगेरी नवागांव निवासी पुरुषोत्तम निषाद 43 वर्ष 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बरगांव के बंधिया बांध में नहाने गए थे। बांध के पास शराब के नशे में बरगांव निवासी भेष कुमार श्रीवास और विकास कुमार मंडावी ने कहा हमारे गांव के बांध में क्यों नहा रहे हो।

दोनों ने पकड़कर त्रिशूल, पत्थर और लकड़ी से जमकर पिटाई की। जिससे पुरुषोत्तम निषाद के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों आरोपी के द्वारा बांध के पानी में डुबोकर मारने की तैयारी में थे। इतने में पुरुषोत्तम दोनों से पूरे ताकत छुटकारा पाकर भागते हुए गांव की ओर दौड़कर अपनी जान बचाई और पूरी घटना की जानकारी गांव वालों को दी। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

See also  CG में विश्व पोलियो दिवस पर कल जागरूकता रैली, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों का होगा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *