इंदौर/भोपाल
मध्यप्रदेश में पिछले पांच दिनों से मौसम सर्द है। भोपाल में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा फिर तेज बारिश हुई। बारिश बंद होते ही धुंध के बीच हल्की धूप खिली। घने कोहरे के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 9.30 बजे तक लैंड होने वाली पांच फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश हाेगी। 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से मौसम सर्द है। भोपाल में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे पहले राजधानी में घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को भी भोपाल में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण भोपाल के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार सुबह तापमान 19 डिग्री दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश हाेगी और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम केंद्र भोपाल ने गुरुवार को इंदौर, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही भोपाल, जबलपुर, इंदौर समेत 39 जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां घने कोहरे के असार के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में सुबह के समय कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा भी छाया रहेगा। भोपाल में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई, जो देर रात तक जारी रही। रायसेन में भी पानी गिरा। वहीं, उमरिया, बालाघाट जिले के मलाजखंड में भी बारिश हुई। वहीं, प्रदेशभर में बादल छाए रहे। इससे दिन का तापमान भी गिर गया।
बारिश की वजह से प्रदेश में ठंड काफी हद तक बढ़ गई है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान टीकमगढ़ में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं का रूख बार-बार बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बारिश के बाद प्रदेश में ठंड़ बढ़ जाएगी।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…