दुर्ग : हॉस्पिटल परिसर से विशालकाय अजगर का रेस्क्यू, सहम गए थे कर्मचारी  

जिले के भिलाई टाउनशिप स्थित सेक्टर-9 हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात एक विशालकाय अजगर निकला। सांप को देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग और मैत्रीबाग जू प्रबंधन की टीम ने मिलकर अजगर का रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंसाधन केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के पार्किंग स्टैंड में अजगर सांप घूम रहा था।

अजगर निकलने की सूचना पर मरीजों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल था। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना मैत्रीबाग प्रबंधन और वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर दोनों ही टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने अजगर का रेस्क्यू किया और इसके बाद उसे मैत्रीबाग जू भेजा गया। टाउनशिप में अजगर निकलने की यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार अजगर को देखा गया है। कई अजगर का रेस्क्यू की स्थानीय स्नेक कैचर ने किया है। इनका रेस्क्यू कर मैत्री वाग जू प्रबंधन या वन विभाग को दिया जाता है। या फिर जंगल वाले क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है।

See also  Rajnandgaon : जनजातीय समुदाय को यूसीसी के दायरे से रखें बाहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *