बिलासपुर : सरकारी जमीन पर बने मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जारी

बिलासपुर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक ने निगमकर्मियों के साथ झूमाझटकी करते हुए जमकर हंगामा किया। लेकिन कर्मचारी अवैध कब्जा हटाने पर अड़े रहे और बेजाकब्जा में बने पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। निगम का कहना है कि उनकी कार्रवाई आगे की जारी रहेगी।

दरअसल, निगम प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर स्थित परिजात गृह निर्माण प्रवेश द्वार के सामने अवैध रूप से मकान का निर्माण किया गया है। जिस पर निगम के अफसरों ने निरीक्षण किया और सरकारी जमीन पर मकान बना मिला। तब निगम ने नोटिस जारी कर मकान तोड़ने के निर्देश दिए थे।

See also  राजनांदगांव : पुराना बस स्टैंड के बिरयानी सेंटरों में दबिश, 3 सिलेंडर जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *