CG : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे एवं गंभीर मरीज के लिए किया रक्तदान

बिलासपुर सृष्टि हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती थैलेसीमिया मरीज के लिए चंद्रशेखर श्रीवास ने आशीर्वाद ब्लड सेंटर में अपने 31 वां रक्तदान किया। वही आज जिला अस्पताल दुर्ग में भी ओम प्रकाश साहू ने अपना पहला रक्तदान कर नई जिंदगी दिया।

रक्तदान करने के पश्चात रक्तदाता चंद्रशेखर श्रीवास 31 वांँ बार और ओम प्रकाश साहू 1ला बार ने कहा कि रक्तदान करने से आपका कुछ भी खर्च नही होगा लेकिन यही रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन जायेगा। मौका मिला हैं रक्तदान का मौका दीजिये अपने खून को, किसी की रगों में बहने का…ये लाजवाब तरीका है , कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ के संस्थापक रक्तवीर घनश्याम श्रीवास, उपाध्यक्ष आकाश यादव कोषाध्यक्ष संदीप यादव ने संयुक्त रूप से रक्तदाता चंद्रशेखर श्रीवास को बहुत बहुत धन्यवाद एवं सादर आभार प्रकट करते हुए कहा कि आदरणीय बड़े भैय्या चन्द्र शेखर श्रीवास लगातार 3-3 माह की अन्तराल में 31 वां बार ब्लड डोनेट किए हैं। ऐसे रक्तवीरों के कारण थैलेसीमिया जैसे बीमारी से पीड़ित बच्चो को हम लगातार ब्लड उपलब्ध कराने में सफल हो रहे हैं।

आप भी रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता हैं। सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के सचिव मनोज कश्यप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि  जब कभी भी किसी मरीज को रक्त की जरूरत होती है !तो सबसे पहला कर्तव्य उनके परिवार वाले का होना चाहिए जो सब उनके सुख के घड़ी में उनके साथ बिताते है उनके यहां दावत का मजा लेते है उसके बाद आस पास पड़ोस,दोस्तों की होती है।

See also  CG : टेगौर नगर पटवा भवन में आज ‘जिन शासन के सितारे, दादा गुरुदेव हमारे’ कार्यक्रम...

क्योंकि यही वो लोग होते है जो हर दावत का लुफ़्त उठाते है अगर ये सभी लोग आगे आ जाए तो शायद ही किसी मरीज को किसी संस्था या संगठन का साथ की जरूरत पड़े फ़िर भी अगर आपके परिवार,साथी,पड़ोस ये सब के रक्तदान महादान करने के बाद भी रक्त की आपको आवश्यक पड़े तो हमारी  पंजीकृत संस्था आपके साथ है।

बस आप अपना दायित्व अच्छे से निभाए हमारा एक मात्र उद्देश्य आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण..जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान पंजीकृत संस्था- सर्व मानव जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ आपका ह्दय दिल से आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *