रायपुर में चौथे दिन भी निगम का बेधड़क होकर बुलडोजर दौड़ रहा है। अलग-अलग वार्डो के अतिक्रमण में हुई कार्रवाई के बाद अब बुलडोजर ने अपना रुख खुद महापौर के वार्ड कालीबाड़ी की तरफ मोड़ लिया है। यहाँ निगम के निर्देश पर एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली है। यहाँ पूरा एक्शन खुद महापौर एजाज ढेबर के वार्ड में देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी में सड़क के ऊपर सरकारी जमीन पर ही अवैध दुकानें बनाई गई थी जिसे ढहा दिया गया है। इस बारे में यह भी बताया जा रहा है कि बीते तीन साल से कार्रवाई लंबित थी, लेकिन अब इस निगम प्रशासन ने इस पर गंभीरता दिखाई है। इलाके में अतिक्रमणकारियों का हौसला इतना बढ़ा हुआ था कि निगम मुख्यालय के ठीक सामने सड़क पर ही अवैध दुकानें तान दी गई थी जिसे अब ढहा दिया गया है।
ग्वालियर सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर…
रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के बलौदाबाजार विकासखंड के…
ग्वालियर ग्वालियर की सड़कों पर इन दिनों ई-रिक्शा चालकों के सामने एक अजीबोगरीब और बेहद…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
भोपाल खिवनी अभयारण्य, देवास में आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए नर बाघ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…