CG : रेलवे अफसर के बेटे ने किया सुसाइड, ग्यारहवीं का छात्र था 

बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले ADRM के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्कूल जाने के लिए मां उठाने के लिए पहुंची तो कमरे में बेटे की लाश फंदे से लटकती मिली। मां के मुताबिक रात में खाने के बाद वो सोने चला गया था। युवल कुमार (16) जैन इंटरनेशनल स्कूल में ग्यारहवीं में पढ़ता था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे में पदस्थ ADRM श्यामसुंदर वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गुरुवार की रात घर पर पत्नी और दो बेटे थे। पति श्यामसुंदर घर पर नहीं थे, ऑफिस के काम से शहर से बाहर थे। दोनों बेटों में युवल सबसे बड़ा बेटा था। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद माता-पिता सदमे में है। इसलिए उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई। मां बिलख-बिलखकर रो रही है। वहीं, पिता ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया। बाद में उनका बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

See also  CG : छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस; 3 की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *