CG : मैनेजर के बेटे समेत 2 युवकों की मौत, रफ्तार ने ली जान

दुर्ग। भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर की सुबह 7 बजे सेक्टर 8 चौक के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय अविनाश वर्मा और 16 वर्षीय अवियंश की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक में थे। काफी तेज रफ्तार होने से अविनाश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो डिवाइडर से जा टकराया। इससे बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। हेलमेट नहीं पहने होने से दोनों के सिर में गहरी चोट आई।इस सड़क दुर्घटना ने एक नहीं बल्कि दो-दो घरों का चिराग बुझा दिया है। अविनाश कैलाश नगर श्रीराम हाईट्स निवासी संतोष वर्मा का एकलौता बेटा था। उसके अलावा अब उसकी एक बहन है। संतोष वर्मा रायपुर निक्को कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।वहीं अवियंश राउरकेला बिहार का रहने वाला है। उसके पिता नहीं है। उसकी मां इधर उधर काम करके अपने एक लौते बेटे को पाल रही थी। वो बेटे के साथ दो दिन पहले ही भिलाई शादी कार्यक्रम में शरीख होने आई थी। दो-दो जवान लड़कों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *