CG : सभी सशिमं में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

बिलासपुर जिले के सरस्वती शिशु मंदिरों में कक्षा पहली से 12वीं तक एक साथ अर्धवार्षिक परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू हो गई है।

बच्चों ने एनुअल एग्जाम से पहले इस परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए अपनी तैयारी भी पुरी कर ली है।प्रांत के प्रचार प्रमुख संस्कार श्रीवास्तव ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले लगभग 80 प्रतिशत पढ़ाई पुरा हो चुका है।

मार्च 2024 में बोर्ड परीक्षा आयोजित किया जाना है। इसके साथ ही लोकल एग्जाम के परीक्षार्थियों की तैयारी करने के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार प्रश्नपत्र बनाकर परीक्षा ली जा रही है। अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन सभी बच्चे बड़े उत्साह के साथ अपने स्कूलों में पहुंचे।

परीक्षा से पहले आपस में विषय को लेकर चर्चा करते हुए नजारा आए। कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे, कक्षा छठवीं से आठवीं तक की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे और कक्षा 9 से 12वीं तक की परीक्षा 12 से 3 बजे तक आयोजित की गई।

पहले दिन कक्षा 9वीं से 12वीं तक हिंदी, अंग्रेजी, केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र, भौतिकी, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास, कृषि विज्ञान से संबंधित परीक्षा ली गई। 16 दिसंबर को पेरेंट्स व टीचर्स के लिए और 20 दिसंबर को बच्चों के लिए अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इसे लेकर परीक्षार्थियों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, पहली बार आगमन पर पोस्टर-बैनर की जगह दिखे BJP के झंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *