CG : सज गया बाजार, सांता क्लाज, टोपियां, क्रिसमस ट्री की शापिंग

बिलासपुर दुनियाभर में ईसाई समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में अभी से काफी उत्साह दिखई देने लगा है। इस त्योहार को लेकर बाजार भी सज चुका है। जहां एक से बढ़कर एक क्रिसमस आइटम बिक्री के लिए आ चुके हैं। इसी वजह से अभी से क्रिसमस बाजार में बड़ी संख्या में ईसाई धर्म के लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

शहर के तेलीपारा रोड स्थित वृंदावन परिसर, तारबहार चौक, जरहाभाठा के सुभाष काम्पलेक्स, मुंगेली नाका रोड, तोरवा पावर हाउस के साथ ही माल में क्रिसमस के लिए बाजार सज चुके हैं। जबकी पर्व को लेकर अभी में दो सप्ताह से ज्यादा का समय शेष है। बाजार में विभिन्न डिजाइन के सांता क्लाज, चरनी सेट, स्टार, सांता क्लाज ड्रेस, बच्चों के ड्रेस, इलेक्ट्रिकल डेकोरेशन आइटम, क्रिसमस ट्री की बड़ी रेंज उपलब्ध है।

वृंदावन परिसर के थोक दुकानदारों का कहना है कि इस बार क्रिसमस बाजार में पहले से ही रौनक आ गया है, ऐसे में इस बार धूमधाम से पर्व मनाने की संभावना और भी प्रबल हो गया है। इसी संभावना को देखते हुए बाजार में अधिक से अधिक क्रिसमस सामान उतारा गया है। ऐसे में मसीही समाज के लोग अभी से सजावटी सामान में स्टार, ट्री, रंग-बिरंगे लाइट की खरीदी करने लगे हैं। वही इन सब में सबसे ज्यादा डिमांड स्टार की बनी हुई है। इस बार नए और साइज में कुछ बड़े स्टार भी बाजार में लाया गया है।

इनकी कीमत 100 से 500 रुपये तक रखी गई है। इसी तरह जिंगल बेल की भी काफी डिमांड है, तरह-तरह के चमकदार रंगों के साथ और लाइट लगाकर इन बेल को बनाया गया है। जो प्रति नग के हिसाब से बेचे जा रहे हैं। इसी तरह अन्य क्रिसमस आइटम भी खूब बिक रहे हैं, ऐसे में क्रिसमस बाजार में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है।

See also  पंजाब में कल सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक रहेंगे बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *