CG : शादी में शामिल होने निकली महिला से धोखाधड़ी, नकली थमाकर असली जेवर ले उड़े शातिर

 बिलासपुर बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर दो युवकों ने उसके गहने उतरवा लिए और बदले में नकली जेवर थमाकर भाग निकले। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। महिला चौक पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक आए और उन्हें ऑटो में बैठा लिए और खुद उनके साथ बैठ गए। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मंगला क्षेत्र के अयोध्या निवासी जयश्री कोरी (68) गृहणी हैं। गुरुवार को वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए रमतला जाने के लिए निकलीं थीं। नूतन चौक के पास उनके बेटे और परिवार के सदस्य इंतजार कर रहे थे। इस दौरान महिला आटो में बैठकर महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। यहां से वह नूतन चौक जाने के लिए दूसरे आटो का इंतजार कर रही थी।

बुजुर्ग महिला को चौक पर खड़ी देखकर दो युवक उनके पास पहुंच गए। उन्होंने महिला से पूछताछ की। फिर उन्हें एक ऑटो में बैठाया और खुद उनके साथ बैठ गए। इस दौरान युवकों ने महिला को कुछ नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे महिला बदहवाश हो गई। रास्ते में वेयर हाउस रोड के पास महिला को आटो से उतार लिया। यहां पर युवकों ने महिला की तबीयत बिगड़ने के बहाने उनके गले में पहने सोने की हार, चेन और कंगन उतरवा लिए। जेवर को उन्होंने एक पोटली में रखा। इस दौरान असली जेवर की पोटली को युवकों ने अपने पास रख लिया और महिला को नकली जेवर की पोटली महिला को थमा दी। इसके बाद युवकों ने महिला को दूसरी आटो में नूतन चौक जाने के लिए बैठाया और भाग गए।

See also  बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेटी को पैतृक संयुक्त संपत्ति से नहीं कर सकते वंचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *