CG : महिला पर लाठी-डंडों और हथियार से हमला, एक समूह में थे बदमाश

बिलासपुर नहरपारा में रहने वाली एक महिला के घर के घुसकर कुछ युवकों ने मारपीट की। लाठी-डंडों और नुकीले हथियार से हमला किया। पुलिस के अनुसार ईश्वर नगर नहरपारा में रहने वाली सविता चौधरी ने घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को अंदर करने के लिए मोनू जोशी को बुलाया और उसे गाड़ी की चाबी दी।

उसी दौरान मोनू के मोहल्ले में रहने वाले राहुल सेन और उसके दोस्तों ने लाठी, डंडों से महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने मोनू और सविता के साथ गाली-गलौज भी की। किसी नुकीली चीज से हमला करने की वजह से दोनों के पैर में चोट भी आई। बाद में राहुल अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

See also  जहां अस्पताल पहुंचने में लगते थे 5-6 घंटे, वहां एनएमडीसी ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *