CG : डिप्टी सीएम अरुण साव आज बिलासपुर दौरे पर

बिलासपुर आज से पीएम मोदी विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअली शामिल होंगे। तो वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। अरुण साव 3 बजे मुंगेली नाका चौक में विकसित स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे।

फिर शाम 7.30 बजे एसईसीएल मैदान में स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 8.30 बजे एक निजि कार्यक्रम में शिरकत ​करेंगे। फिर बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। ये पूरा अरुण साव के आज के कार्यक्रम का शेड्यूल होगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, लिखित पत्र जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *